1
24x7 स्वच्छ पेयजल आपूर्ति
पुरानी व जर्जर पाइपलाइनों का नवीनीकरण, लीकेज का स्थायी समाधान व हर घर तक पर्याप्त दबाव से मीठा पानी।
2
रोशन गलियां व आधुनिक सोलर लाइट
शीतला मंदिर, केढियों का कुआं, होम्योपेथी अस्पताल व सभी भीतरी गलियों में उच्च गुणवत्ता वाली एलईडी व सोलर लाइट।
3
पक्की सीसी सड़कें व भूमिगत नालियां
सड़कों पर गंदे पानी के भराव से हमेशा के लिए मुक्ति। खुली नालियों को ढकना व वर्षा जल निकासी की सुगम व्यवस्था।
4
घर-घर दैनिक कचरा संग्रहण
हर सुबह समय पर टिपर गाड़ी, सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन व सफाई कर्मियों की स्थायी व नियमित उपस्थिति।
5
मातृशक्ति व वरिष्ठ नागरिक सुविधा शिविर
वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, खाद्य सुरक्षा, व स्वास्थ्य कार्ड (RGHS) के नियमित डोरस्टेप कैंप। दफ्तरों के चक्कर बंद।
6
युवा नि:शुल्क डिजिटल लाइब्रेरी व वाई-फाई
वार्ड के छात्र-छात्राओं हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शांत वाचनालय व डिजिटल अध्ययन केंद्र।
7
स्वतंत्र, इसलिए जवाबदेह • 365 दिन जनसेवा कार्यालय
पार्टी हाईकमान की गुलामी नहीं, सिर्फ वार्ड 29 के 1,292 मतदाताओं के प्रति 100% जवाबदेही। केशरी नंदन बालाजी गली में स्थायी जनसुनवाई केंद्र।